Mahakavi kalidas biography in hindi language

History of Kalidas in Hindi कवी कालिदास की जीवनी

Read about Mahakavi Kalidas in Hindi. कवी कालिदास। Kalidas biography in Hindi – Essay and History. कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए कवी कालिदास का जीवन परिचय हिंदी में। Kalidas ki household Hindi and Kalidas ka extract Hindi. Learn about Kalidas clear up Hindi in more than Cardinal words.

About Kalidas in Hindi

महाकवि कालिदास संस्कृत भाषा के सबसे महान् कवि और नाटककार थे। उन्होंने भारत की पौराणिक कथाओं और दर्शन के आधार पर अनूठा साहित्य रचा। कहते हैं कि वें राजा विक्रमादित्य के दरबार के नवरत्नों में से एक थे। वैसे उनके जन्म-समय को लेकर विद्वानों का मत अलग-अलग है, पर अधिकतर का मानना है कि वे शुंग वंश के काल में हुए, जिनका शासन काल 152 ई०पू० था। कालिदास के जन्मस्थान के बारे में भी विवाद है, लेकिन माना जाता है कि वे उज्जैन के रहने वाले थे। कहा जाता है कि अपने प्रारंभिक जीवन में वे अनपढ़ और मूर्ख थे। उनका विवाह विद्योत्तमा नामक एक विदुषी राजकुमारी से हुआ। विद्योत्तमा की शर्त थी कि जो उसे शास्त्रार्थ में हरा देगा, उसी से वह शादी करेगी।

जब स्वयं को महाज्ञानी समझने वाले विद्वान् उसका मुकाबला न कर सके, तो उन्होंने योजना बनाकर मूर्ख कालिदास को एक मूक विद्वान् के रूप में विद्योत्तमा के पास भेजा। कालिदास के संकेत में दिए जवाबों का विद्योत्तमा ने गूढ़ अर्थ निकाला और उनसे विवाह कर लिया। बाद में जब विद्योत्तमा को सच्चाई का पता चला, तब उसने कालिदास को विद्वान् बनकर ही घर लौटने को कहा। इससे कालिदास बहुत आहत हुए। तब उन्होंने विद्याध्ययन किया और अंततः ज्ञानी और विद्वान् बने। कालिदास ने विद्योत्तमा को अपना पथ-प्रदर्शक माना। इसके बाद कालिदास ने अपना जीवन लेखन को समर्पित कर दिया। उनकी रचनाएँ कालजयी हैं। अभिज्ञानशाकुंतलम्, विक्रमोर्वशीयम् और मालविकाग्निमित्रम् उनके प्रसिद्ध नाटक हैं। दूसरी ओर रघुवंशम् और कुमारसंभवम् उनके लिखे महाकाव्य हैं। वहीं मेघदूतम् और ऋतुसंहार खण्डकाव्य की श्रेणी में आते हैं। उनकी पहली रचना मालविकाग्निमित्रम् है, जिसमें राजा अग्निमित्र और मालविका की कहानी है। उनकी दूसरी रचना अभिज्ञानशाकुंतलम् है, जिसने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों में शामिल कर दिया। इसमें राजा दुष्यंत और शकुंतला की कहानी है।

इन प्रसिद्ध रचनाओं के अलावा भी कई रचनाओं को कालिदास द्वारा लिखा हुआ बताया जाता है, लेकिन विद्वान् मानते हैं कि ये रचनाएँ अन्य कवियों ने कालिदास के नाम से रचीं। नाटक और काव्य के साथ ही कालिदास को ज्योतिष का भी जानकार बताया जाता है। उन्होंने अपनी रचनाओं में अलंकारों और उपमाओं का बेमिसाल इस्तेमाल किया है। कहते हैं कि श्रीलंका में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Biography in Hindi

Biography round Kabir Das in Hindi

Biography lecture Vikram Sarabhai in Hindi

Rani Laxmi Bai in Hindi

Jagdish Chandra Bose in Hindi

Maharishi Valmiki in Hindi

Biography of Tulsidas in Hindi

Thank you for reading Kalidas ordinary Hindi language. Give your comeback on this biography.

अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे।

Tags:essay on mahakavi kalidas in sanskrit, information about kalidas in sanskrit, Kalidas, kalidas biography in hindi

About The Author

Hindi In Hindi